पुलिस पहरे को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे सांसद किशोरी लाल
गौरीगंज, जून 30 -- अमेठी। अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें अयोध्या जाने से रोकने के लिए सोमवार रात से ही कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इसके बावजूद अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत कई नेता पुलिस के कड़े पहरे को चकमा देकर अयोध्या पहुंच गए। हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि वहां पहुंचने के बाद भी सांसद समेत कई नेताओं को एक होटल में रोक दिया गया। सोमवार दोपहर कांग्रेस सांसद द्वारा अयोध्या जाने की घोषणा के बाद सांसद आवास सहित कई नेताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि नेताओं की आवाजाही पर पूरी रात नजर रखी गई। वहीं धर्मेंद्र शुक्ला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.