शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- मदनापुर। मदनापुर क्षेत्र में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर रात पंखाखेड़ा गांव की है, जहां वारंट तामील कराने पहुंची टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। उप निरीक्षक मोहित अधाना पुलिस टीम के साथ वारंटी राजिस खान को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार दरवाजे पर मिले राजिस खान को पकड़ने का प्रयास किया गया, तभी उसने विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने धारदार हथियार से उप निरीक्षक पर वार करने की कोशिश की, जिसमें बचाव के दौरान उनके दाहिने जांघ में चोट लग गई। घटना के दौरान आरोपी की पत्नी और एक अन्य महिला भी मौके पर पहुंच गईं और पुलिसकर्मियों से मारपीट की। इस दौरान कांस्टेबल बालेश्वर भी घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.