प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। नखासकोहना इलाके में सोमवार को जर्जर मकान ढहाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमले के मामले में चार सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा स्थानीय चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह की तहरीर पर शाहगंज थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।नखासकोहना निवासी समन केसरवानी का मकान काफी समय से जर्जर था। नगर निगम ने इसे खतरनाक घोषित कर ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। सोमवार को जब टीम मौके पर पहुंची, तो मकान के हिस्सेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। हंगामे की सूचना पर शाहगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रय...