मुजफ्फरपुर, जून 10 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। दामोदरपुर गांव में सोमवार देर रात पुलिस टीम पर हमला में गिरफ्तार पांच आरोपितों को जेल भेज दिया गया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि भोला राय, खुशबू कुमारी, शोभा कुमारी, अंकित कुमार, नीरज कुमार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि दामोदरपुर गांव में सोमवार रात शराब व आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपित अजय राय को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ईंट, पत्थर से हमला कर दिया गया। इसमें आठ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमले में गिरफ्तार पांच आरोपितों को भेजा जेल पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पारू पुलिस पर शराब तस्करों का हमला...