आरा, फरवरी 26 -- अंगिआव, संवाद सूत्र । अजीमाबाद थाना पुलिस व दंडाधिकारी पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । आरोपित अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव के रहने वाले प्रद्युम्न राम व नागेंद्र राम हैं। बताते चलें कि बालू घाट पर मजदूरी की राशि बढ़ाने को लेकर पिछले चार फरवरी को माले के बैनर तले बागा और भीमपुरा गांव के ग्रामीण स्टेट हाईवे 81 को बागा पुल के नजदीक जाम कर दिया था । इसके बाद पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद हुई रोड़ेबाजी में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे । इस मामले में संदेश बीडीओ के बयान पर कुल 39 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...