पुलिस पर हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश जारी
मेरठ, जून 8 -- लालकुर्ती पुलिस पर हमला कर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर बादल छह दिन बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस की दो टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। घोसी मोहल्ला निवासी बादल लालकुर्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय से उसके और उसके भाई सोनी उर्फ सागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मंगलवार को वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम ने जब बादल को हिरासत में लेने का प्रयास किया। आरोप है कि बादल के परिजनों और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की हुई और उन पर पथराव कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस से एक कदम आगे चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश चन्नू इस दौरान बादल पुलिस के घेरे से निकलकर फरार हो गया। एसपी, सीओ कैंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.