पुलिस पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हालत बिगड़ी, प्रदर्शन
वाराणसी, मई 24 -- बड़ागांव, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में 26 अप्रैल को सड़क दुर्घटना के बाद उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले के आरोप में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे बड़ागांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही उसके पक्ष के सैकड़ों लोग पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से युवक की हालत बिगड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पहुंचे और समझाकर जाम हटवाया। फूलपुर पुलिस ने एसओजी टीम और पुलिस के साथ मारपीट के प्रकरण में नामजद घमहापुर के महेश राजभर (28 वर्ष) को पुलिस ने रविवार सुबह खालिसपुर से गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें- जनता से दुर्व्यवहार पर एक्शन, श्यामदेउरवा के प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.