गोपालगंज, अप्रैल 16 -- कुचायकोट। एक संवाददाता पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गोपालपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में गोपालपुर थाने में पदस्थापित तत्कालीन एसआई दीपक कुमार के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनकटा गांव में छापेमारी की। इस दौरान नामजद अभियुक्त निलेश मांझी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार निलेश मांझी के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और हत्या के प्रयास से संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...