जहानाबाद, जनवरी 22 -- काको, निज संवाददाता। भेलावर पुलिस ने रामदानी गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ पूर्व में पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आवश्यक पूछताछ के लिए आरोपी को पहले थाने लाया गया था, जहां वह बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रामदानी गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.