बलिया, मई 15 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नगपुरा गांव में मंगलवार को पुलिस पर हुए हमला की घटना में शामिल आधा दर्जन आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में पति-पत्नी और बाप-बेटी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही है।नगपुरा गांव के महेंद्र और नितीश उर्फ मिट्ठु के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। महेंद्र के परिजनों के साथ दर्जनों लोग नितीश के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पाकर पहुंची डॉयल 112 की पीआरवी के जवानों ने घर पर मौजूद नितीश को हिरासत में लेकर थाने जाने लगे तो महेंद्र के पक्ष से जुटी भीड़ ने घेर लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस पर पथराव करने में 15 नामजद, 40 अज्ञात पर केस लोग आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पीआरवी पर तैनात जवा...