मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव में गुरुवार को पुलिस पर हमला मामले में घायल पुअनि जयकिशोर सिंह के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि चार नामजद और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर जानलेवा हमला, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी के न्यायालय के आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य के दौरान सरकारी वाहन की चाबी छीनने के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और घर में बंद करने के मामले में भी उन्हीं लोगों के विरुद्ध एक अलग प्राथमिकी राजीव रंजन के बयान पर दर्ज की गई है। बताया कि भूमि पर रोक के बाद भी निर्माण कार्य करने और दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.