पुलिस पर हमला मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- रुन्नीसैदपुर। महिंदवारा थाना कांड संख्या 178/25 में पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित महिन्दवारा थाना क्षेत्र के गिद्धा फुलवरिया निवासी लखन सहनी का पुत्र राज किशोर साहनी है। महिन्दवारा थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआई दीपक कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। गौरतलब है कि डायल-112 की पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट एवं महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में महिंदवारा थाना कांड संख्या 178/25 दर्ज किया गया था।इस मामले में कई लोगों को नामजद एवं अन्य अज्ञात को अभियुक्त बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.