मोतिहारी, मई 9 -- आदापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला एवं मद्य निषेध कानून से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कांड संख्या 1/25 गत वर्ष एक जनवरी 2025 में दर्ज प्राथमिकी के तहत पुलिस ने रघु मांझी एवं दीपक मांझी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी धबधबवा मांझी टोला के निवासी हैं। उनपर मद्य निषेध मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले के सभी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.