औरंगाबाद, मार्च 15 -- देवकुंड थाना पुलिस पर हमला करने के मामले में अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। 22 मई 2025 को देवकुंड थाना की पुलिस पर हमला किया गया था जिसमें कई लोग अभियुक्त बनाए गए थे। पुलिस के द्वारा लगातार दबिश दिए जाने के बाद चार लोगों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें उपहारा थाना के हमीदनगर निवासी पुष्कर कुमार, देवकुंड थाना के भीमलीचक निवासी अमरेंद्र कुमार, साहेब दयाल कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। बताया गया कि इन लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही थी। ------------------------- छापेमारी में 43 लोग हुए गिरफ्तार औरंगाबाद। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 25 लोगों को जेल भेज दिया गया है। एससी-एसटी एक्ट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं हत्या के प्रयास...