पुलिस पर हमला मामले के दो आरोपित गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 18 -- दरौली, एक संवाददाता। नारायणपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी संजीत बिन व मिथिलेश कुमार बिन है। दोनों की गिरफ्तारी पूर्व में दर्ज प्राथमिकी व बीडीओ फुटेज के आधार पर की गई। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.