समस्तीपुर, फरवरी 26 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर अकबरपुर गांव से पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अकबरपुर गांव के बैजनाथ प्रसाद सिंह एवं पप्पू सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...