पुलिस पर हमला के आरोपित समेत चार गिरफ्तार, अपहृता बरामद
जहानाबाद, अगस्त 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए की गई छापेमारी के क्रम में सोमवार की देर रात तक चार लोग पकड़े गए, जिसमें पुलिस पर हमला मामले के आरोपित शामिल हैं। मंगलवार को आधिकारिक पुष्टि की गई है। खबर के अनुसार मखदुमपुर थाने की पुलिस ने छक्कन विगहा गांव के निवासी रजनीश कुमार की गिरफ्तारी की। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति पर पुलिस पर हमला करने के संबंध में मामला दर्ज था। वह फरार थे। गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। पुलिस पर हमला मामले में ही एक महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावे दो अन्य लोग पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले में पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। यह भी बताया गया है कि छापेमारी के क्रम में एक अपहृता को बरामद करने में भी पुलिस को सफलता हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.