समस्तीपुर, मार्च 18 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर गांव में छापेमारी करने गई एन्टी लीकर टीम (पुलिस टीम) पर हुए हमला मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए उजियारपुर एसएचओ ने बताया की विगत 31 दिसंबर की देर शाम उपरोक्त गांव में एक शराब धंधेबाज के घर छापेमारी करने गई एएलटीएफ पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी चांदचौर मथुरापुर गांव निवासी लुतुर महतो का पुत्र दुखन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इस कांड से जुड़े सात आरोपियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि दुखन महतो को उसी घटना में गिरफ्तारी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...