मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- भोपा। गांव छछरौली में पुलिस पर हमला करने के दो आरोपियों कों पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया थाना बुढ़ाना में दर्ज मुकदमे के वांछित सरगम पुत्र ब्रजपाल निवासी छछरौली के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बीते 12 मार्च को बुढ़ाना के उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, उप निरीक्षक पिंटू चौधरी, लाल सिंह पुलिस फोर्स को लेकर वारंट तामील के लिए गांव छछरौली पहुंची तथा आरोपी सरगम को हिरासत में लेने का प्रयास किया। आरोपी के भाई पंकज और अन्य लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम के साथ धक्कामुक्की कर पथराव कर दिया। पुलिस ने ब्रिजा उर्फ ब्रजपाल, पंकज, सरगम, श्यामवती, रुचि, सलोनी ,सिया रूबी ,राजेश समेत डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को उप निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.