सीवान, अप्रैल 14 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमलिया टीओपी प्रभारी अनिल सिंह पर इस वर्ष 21 जनवरी को कुछ दबंग लोगों ने उस समय हमला कर दिया, जब वे मलमलिया चौक पर बस और यात्रियों के बीच किराए को लेकर हो रहे विवाद को शांत कराने के लिए पहुंचे थे। उसी समय कुछ दबंग लोगों ने उन पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। इस मामले में जख्मी टीओपी प्रभारी अनिल सिंह के आवेदन पर छह लोगों को नामजद आरोपित तथा पांच - छह अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित कौड़िया सरनिहा टोला के जितेन्द्र सिंह को सोमवार को गांव के बगीचा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...