देवघर, अप्रैल 5 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव के समीप बाईक छिनतई की सूचना पर जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। घटना को लेकर जसीडीह थाना के एएसआई सामंत कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना चार अप्रैल की बतायी जा रही है। मिली मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी अपने दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल 100 पर वीरेन्द्र चौधरी नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि पतारडीह गांव के समीप उसकी ग्लैमर मोटरसाइकिल की छिनतई कर ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि योगीडीहा गांव निवासी चंदन कु...