प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा, संवाददाता। मारपीट के मामले में गांव पहुंची पुलिस पर हमला करने वाले पांच आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी परिवार के घर सन्नाटा है। बाघाय थाना क्षेत्र के देवरी हरदो पट्टी गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्ष में विवाद और मारपीट होने लगी। खबर मिलने पर पुलिस की पीआरवी टीम पहुंची तो घटना से परेशान, आक्रोशित पक्ष पुलिस से विवाद करने लगा। ईंट पत्थर फेंका तो पीआरवी वाहन के शीशे टूट गए। पीआरवी के आरक्षी सत्यदेव मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से ही आरोपियों के फरार होने से घर पर सन्नाटा पसरा है। उसी मामले के...