देवघर, मई 1 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट मोड़ पर बुधवार को यातायात जांच के दौरान पुलिस पर हमला और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना को लेकर यातायात पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के लिखित आवेदन पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे टाभाघाट मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों को रोककर कागजात की जांच की गई। इस दौरान युवकों ने एक ही स्थान पर बार-बार चेकिंग का विरोध करते हुए पुलिस से बहस शुरू कर दी, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और मौके से बॉडी कैमरा छीनकर फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.