नवादा, मई 9 -- नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस पर हमले से जुड़े मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। नवादा पुलिस कार्यालय में गुरुवार की देर शाम जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध बैठक में एसपी ने ऐसे मामले में त्वरित कांड निष्पादन व वांछित आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- क्राइम मीटिंग: लापरवाही पर 6 थानेदारों से जवाब तलबपुलिस बल की उपस्थिति एसपी ने छापेमारी के दौरान थाना में मौजूद पुलिसबल का कम से कम 50 फीसदी बल तथा दो पुलिस पदाधिकारी साथ लेकर जाने का निर्देश दिया। इस आदेश का हर हाल में अनुपालन करने पर जोर दिया गया। वे काशीचक व जहानाबाद में पुलिस पर हुए हमले पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। बैठक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय निशु मल्लिक, सदर एसडीपीओ-01 हुलाश कुमार, ए...