पुलिस पर हमला करने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, जुलाई 8 -- गोपालगंज। जादोपुर थाना की पुलिस ने पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पश्चिम चंपारण जिले के काली बाग थाना क्षेत्र के काली बाग गांव के मुस्तफा मियां का बेटा इरशाद मियां उर्फ मिठाई मियां बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में दो वर्षों से जुड़ी हुई थी। इसके बाद उसका लोकेशन मिलने पर मंगलवार की रात जादोपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.