हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के उमराहट गांव में मंगलवार की शाम सिपाही को बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश करने और चौकी इंचार्ज पर हमला कर सर्विस पिस्टल छीनने वाले सगे भाइयों सहित 19 हमलावरों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगी हुई है। थाना कुरारा में चौकी इंचार्ज हरौलीपुर मनकी राजेंद्र प्रसाद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उमराहट गांव निवासी सगे भाई सुरेश, योगेश उर्फ दुर्गेश पुत्रगण स्व.लाखन, दुर्गा निषाद, धर्मपाल, उजेल बाबू, लक्ष्मी, महेंद्र, राकेश, रामगोपाल, धर्म सिंह, भूरा, हीरा, रामसेवक, राजकिशोर, मलखान, प्रह्लाद, रामकरन, रामबाबू व रामप्रकाश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109 (1), 310 (2), 115 (2), 352, 132, 121 (1), 118 (1), 127 (2), ...