बागपत, मई 7 -- बड़ौत। नगर की बिनौली रोड पर अतिक्रमण हटवाने को लेकर चल रहे आंदोलन में पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने गुरुवार को बड़ौत कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने निशान लगाए जाने वाले स्थान तक अतिक्रमण हटवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने बताया कि 9 अप्रैल को बिनौली रोड स्थित अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन कई लोगों द्वारा अब भी सड़क पर स्थायी अतिक्रमण किया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया पुलिस ने अतिक्रमण का विरोध कर रहे लोगों को मुचलकों पर पाबंद कर दिया, जबकि अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यह भी पढ़ें- जमालपुर में फिर पसरा अतिक्रमण का जाल, आज से चलेगा बुलडोजर अभियान कुछ लोगों का अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.