भदोही, फरवरी 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चुड़िहारी मोहाल में पिछले दिनों मारपीट में घायल 39 वर्षीय मोहम्मद नसीम की बुधवार को मौत हो गई। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने गोपीगंज पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए युवक का शव दफनाने से इनकार कर दिया। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया। अधिकारियों के समझाने पर वे शव दफनाने के लिए राजी हुए। बता दें कि नगर के वार्ड संख्या 17 चूड़िहारी मोहाल में 10 फरवरी को दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एकदूसरे पर जमकर ईंट, पत्थर और लाठी बरसाया गया। इसमें 39 वर्षीय मोहम्मद नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि कई लोगों को चोटें आईं थी। मंगलवार को नसीम का इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दूसरे दिन बुधवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.