पुलिस पर मारपीट का आरोप, डीएसपी ने की जांच
सिमडेगा, जून 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टापूडेगा पंचायत अंतर्गत पंडरीपानी महुआ टोली गांव में पुलिस पर एक परिवार के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। जिसके बाद डीएसपी रणवीर सिंह गांव पहुंचकर जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मोहित मांझी ट्रक चालक है और वह अपना ट्रक घर के समीप सड़क किनारे खाली स्थान पर खड़ा करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम गांव के सुरेश साहू से उसका विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेश साहू ने पुलिस बुलाने की धमकी दी और कुछ देर बाद ठेठईटांगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही मोहित मांझी के साथ मारपीट की। जब उसकी मां काली देवी, बहन आशा कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.