पुलिस पर मारपीट, अवैध हिरासत और रिश्वत लेने का आरोप
शामली, जून 10 -- कांधला। थाना कांधला पुलिस पर मारपीट, अवैध हिरासत और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाते हुए कस्बे के एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली एट कैराना की अदालत में शिकायती पत्र दाखिल किया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी, एक कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। मोहल्ला खैल निवासी आरिफ ने अदालत को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 मई को उनके पड़ोस में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाना कांधला ले गई। आरिफ का कहना है कि वह पड़ोसी होने के नाते घायल पक्ष को देखने अस्पताल पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- निलम्बित दरोगा के विरूद्ध एडीजी से शिकायत आरोप है कि अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष के लोगों ने उनके साथ मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.