शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रही पुलिस टीम से अभद्रता और हमला करने के प्रयास में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: महिलाओं से छीटाकशी करने में मुकदमायातायात व्यवस्था की स्थिति पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कच्चा कटरा तिराहे पर जाम के चलते पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु करा रही थी। इसी दौरान मोती चौक की ओर से बाइक सवार दो युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। यातायात रुका होने के बावजूद दोनों आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में शराब क...