बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा । संवाददाता कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी चहितारा मोड़ एक्सप्रेस वे के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्हें देखकर एक व्यक्ति ने भागना चाहा। रोकने पर पुलिस पर फायर कर दिया। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास तमंचा, कारतूस मिला। इसके बाद नाम पूछने पर उसने अपना नाम राजेश बाजपेयी पुत्र देवी प्रसाद निवासी ग्राम सेमरी थाना तिंदवारी बताया। आर्म्स एक्ट के तहत उसका चालान कर न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...