पुलिस पर फायरिंग के प्रयास में तीन आरोपी दोषी करार, दो-दो साल की सजा
उरई, जून 5 -- उरई। संवाददाता पुलिस पर फायरिंग के प्रयास और तमंचा रखने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष के कारावास और चार-चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।अभियोजन के मुताबिक 10 अप्रैल 2016 को जालौन कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि बंगरा रोड पर छिरिया सलेमपुर गांव के पास बगिया में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अवैध हथियारों के साथ लूट की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक ने साथियों से गोली मारने को कहा। पुलिस की चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने हथियार नहीं डाले। घेराबंदी कर पुलिस ने पुष्पेंद्र जाटव निवासी बांधौरा और विजय दोहरे निवासी रूरा लोना, थाना चुर्खी, हाल बघोरा उरई को पकड़ लिया जबकि गौरव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.