पुलिस पर फायरिंग के दोषी को जुर्म कबूलने पर आठ साल कारावास
अलीगढ़, सितम्बर 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में 12 साल पहले मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में दोषी ने अदालत के समक्ष अपना जुर्म कबूल लिया। इस पर एडीजे प्रथम विपिन कुमार द्वितीय की अदालत ने उसे आठ साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही साढ़े आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीजीसी मेपे सिंह ने बताया कि 26 जनवरी 2014 को टप्पल थानाध्यक्ष लूट के आरोपी की तलाश में गश्त पर थे। कस्बा जट्टारी से होकर हजियापुर तिराहा पर पहुंचे, जहां पहले से अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। सभी आपस में बात रहे थे, तभी एक कार व बाइक आती दिखी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तीन लुटेरों को 06-06 साल की सजा रोकने पर मुल्जिमों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंद करके रिषी व प्रदीप उर्फ सूरज को पकड़ लिया। अन्य लोग फरार हो गए। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.