पुलिस पर फायरिंग कर दरोगा की फाड़ी थी वर्दी, एक गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 29 -- तिलहर, (शाहजहांपुर), संवाददाता। महिला की शिकायत पर जांच करने गए दरोगा एवं सिपाहियों के साथ दो भाइयों ने मारपीट कर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। दरोगा की वर्दी एवं सरकारी कागजात फाड़ कर दरोगा की डायरी लेकर भाग गए। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर एक गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में तैनात दरोगा गौरव शर्मा ने बताया कि 26 मई की देर शाम वह एक महिला की शिकायत प्रार्थना पत्र की जांच करने हेड कांस्टेबल भारत मणि एवं कांस्टेबल शरद यादव के साथ बंधीचक गांव पहुंचे। दरोगा गौरव ने बताया कि वह आरोपी नकुल व उसका भाई गुड्डू उर्फ बिचौटा से पूछताछ कर रहे थे तभी दोनों लोग आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। पुलिस कर्मियों ने जब विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके हाथ से उनकी डायरी तथा हेड कांस्टेबल भारत मणि यहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.