औरैया, मार्च 13 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपी पुलिस की गाड़ी पर फायर करने के दौरान घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली औरैया व एसओजी की संयुक्त टीम औरैया-दिबियापुर मार्ग पर तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान औरैया की ओर से बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार तेज गति से दिबियापुर की ओर भागने लगे।पुलिस टीम ने पीछा किया तो चिचौली गांव के पास बाइक के पीछे बैठे युवक ने पुलिस की बुलेरो पर तमंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.