हाथरस, जून 22 -- पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज -(A) मुरसान। थाना क्षेत्र के पटाखास चौराहा के पास पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने हत्या के एक आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा मुरसान के दयालपुर पेट्रोल पंप के निकट के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी सुनील चौधरी की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी सुखबीर की तलाश में लगी हुई थी। जबकि दो अन्य अजय और चंदन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। रविवार को पुलिस मुरसान पटैनी सें वर्धवारी रोड पर जा रही थी। यह भी पढ़ें- हार्डवेयर कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कभी मुखबिर की सूचना पर हत्या के मुख्य आरोपी फरार सुखबीर फौजी के गांव से पटेनी की तरफ आने की जानकारी मिली। सामने से एक प...