फतेहपुर, मार्च 17 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के खैरापुर मजरे कटोघन निवासी दिनेश सिंह ने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत, मारपीट और रुपये वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिनेश का आरोप है कि उसे थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखा गया तथा उसे और उसके भाई को हिरासत में लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की अनदेखी कर जांच को प्रभावित किया गया। प्रार्थना पत्र में दिनेश ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराने और आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.