जौनपुर, मार्च 7 -- केराकत। पुलिस पर अधिवक्ता दिवाकर सोनकर के परिवार से मारपीट और अभद्रता का आरोप है।आरोप है कि चार मार्च को थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज धनुषधारी पाण्डेय सहित कई सिपाहियों ने कथित तौर पर गलत सूचना पर घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा। माता को भी चोट आई। पुलिस ने धमकी दी वकील बन गए हो, पूरे परिवार को जेल भेज देंगे। पांच मार्च को दिवाकर का चालान काट दिया गया। बाद में छुटे। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी केराकत को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...