बलिया, मई 19 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। थाने में पुलिस के द्वारा एक दुकानदार की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पिटाई से दुकानदार की हालत खराब हो गयी लिहाजा पुलिस ने उसे अस्पताल लेजाकर इलाज कराया। इसके बाद से परिजनों और दुकानदारों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- दलित को बंधक बनाकर लाठी-डंडों, केबल और बेल्टों से पीटाविवाद का कारण बेल्थरा बाजार चट्टी पर किराना व्यवसायी सुरेश गोंड की दुकान पर एक युवक से सोमवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुरेश के भाई मोहित के अनुसार विवाद को आपस में सुलझा लिया गया था। इसी बीच उक्त युवक से किसी दूसरे गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गयी। कहासुनी हुई थी।पुलिस की कार्रवाई मोहित गोंड के मुताबिक मामला आपस में सुलझ गया था, लेकिन इस दौरान उस युवक की दूसरे गांव के कुछ युवकों से मारपीट हो गई...