सहरसा, अक्टूबर 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। महिषी थाना क्षेत्र के जिले कारू बाबा मंदिर महपुरा में बीते रविवार को विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हमला को लेकर भी छह नामजद सहित 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है । आरोप है कि मंदिर के न्यासधारी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के बाद उग्र भीड़ ने मंदिर कार्यालय पर हमला कर दिया। पीछे खड़ी एक चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया और पुलिस अभिरक्षा से आरोपियों को छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पथराव में एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने विधि-व्यवस्था को बाधित करना, विधि विरुद्ध भीड़ एकत्रित होना, आगजनी करना एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना एवं सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में छह नामजद सहित 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। फायरिंग की घटना के सं...