पुलिस पर पथराव मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
खगडि़या, मई 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने आग लगा कर मीनी दमकल जला देने एवं पुलिस बल पर पथराव के मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान नगर पंचायत निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। उल्लेखनीय है कि गत 19 अक्टूबर 25 के रात में नगर पंचायत के पेट्रोल पंप के सामने लगी आग को बुझाने गए मीनी दमकल को नाराज लोगों ने गुस्से में आकर आग लगा दी थी एवं इसे बुझाने के लिए पहुंचे पुलिस बल पर पथराव किया था। पुलिस ने इस मामले में चार दर्जन से अधिक नामजद एवं एक सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर इसकी अनुसंधान कर रही है। जिसमें गिरफ्तार आरोपी को अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में चिन्हित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.