अमरोहा, जनवरी 30 -- हसनपुर। कोतवाली पुलिस ने दयावली खालसा निवासी रामप्रसाद के पुत्र सुभाष, अनिल, राजू, धर्मवीर, विक्रम के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बीते साल जुलाई माह में एससी-एसटी एक्ट के मामले में वारंट तामील कराने गई पुलिस पर उक्त आरोपियों ने पथराव के संग मारपीट की थी। सिर पर फरसा लगने से कोतवाली में तैनात सिपाही हरिओम घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने सिपाहियों को किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से बचाया था। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के कई दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.