पुलिस पर पथराव करने वाले दो उपद्रवी दबोचे
आगरा, जून 19 -- फतेहाबाद- फिरोजाबाद मार्ग पर 15 जून को थार गाड़ी से युवक की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने, पुलिस पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे दो उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि 15 जून को फतेहाबाद-फिरोजाबाद पर गांव पूठपुरा के पास थार गाड़ी और ट्रैक्टर से सड़क हादसा हुआ था। एक युवक की मौत हो गई थी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना फतेहाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद गुस्साए उग्र लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.