गाजीपुर, मार्च 5 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर माझा थानाक्षेत्र के तरांव गांव में दो दिनों पूर्व दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब एक आरोपी से पूछताछ शुरू की तो उसके लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष को भी हल्की चोट आई थी। हालांकि पुलिस पथराव या किसी के घायल होने की बात से इंकार कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक ही पक्ष के 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी राजकुमार बिंद ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई प्रदीप बिंद बैंगलोर में कंपनी में फाइबर का काम करता है। ऐसे में गांव निवासी बेरोजगार रहे नाजिर अली पुत्र वकील ने अपनी नौकरी भी लगवाने की सिफारिश प्रदीप से की। जिस पर प्रदीप ने 3 माह पूर्व नाजिर को कंपनी में बुलाया। वहां नाजिर ने 5 दिन काम किया। लेकिन जब कंपनी ने नाजिर के दस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.