जमशेदपुर, जून 23 -- गोविंदपुर थाना अंतर्गत लुआबासा के पास सोमवार को पुलिस पर पथराव करने के मामले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी के बयान पर 13 नामजद आरोपियों के अलावा 150 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उज्ज्वल महतो, मंगल करुआ और सपन राय शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि लुआबासा में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...