गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- लोनी। जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव जाटव ने बताया कि रविवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ के कपसाड़ रवाना होने वाले थे। पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को वहां जाने से रोक दिया और सभी को पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज संगठन के लोगों ने नारेबाजी की। कुछ देर बाद पुलिस संगठन के पदाधिकारी को उनके निवास बाग राणप गांव लेकर पहुंची और नजरबंद कर लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को रोका गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.