शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- महिला ने पुलिस पर दामाद एवं उनके पिता को कई दिनों से चौकी में बंद कर रखने का आरोप लगाया। महिला ने एसपी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की। तियुलक फार्म की गंगा देवी ने बताया कि दियूरिया झाला निवासी उनके दामाद मनोज एवं मनोज के पिता दामोदर को पुलिस 6 दिन पहले पकड़कर लाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरिया मोड़ पुलिस चौकी पर मनोज एवं दामोदर को पुलिस बंद करके रखी हुई है। वह लोग जब चौकी पर गए तो उन्हें उन लोगों से मिलने भी नहीं दिया गया और आज-कल छोड़ देने का बहाना पुलिसकर्मी बना रहे हैं। उन्होंने एक दरोगा पर 40 हजार रुपए लेने का भी आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...