शाहजहांपुर, मार्च 13 -- कांट, संवाददाता। कांट कोतवाली से गायब हुए हाईस्कूल के छात्र के मामले में परिजनों द्वारा किया गया सड़क जाम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश साबित हुआ। जांच में सामने आया कि जिस समय परिजन सड़क जाम कर पुलिस पर आरोप लगा रहे थे, उसी दौरान छात्र अपने परिजनों के संपर्क में था और उनकी जानकारी में ही बीसलपुर में बहनोई के घर पहुंच गया था। कांट कस्बे के पट्टी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय देश कुमार हाईस्कूल का छात्र है और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहा था। मारपीट और लूट के एक मामले में आई तहरीर के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी। बुधवार सुबह छात्र मौका पाकर थाने की दीवार कूदकर फरार हो गया।छात्र के गायब होने की जानकारी मिलने पर बुधवार शाम परिजनों ने कांट कोतवाली के सामने सड़क जाम कर दिया और पुलिस पर छात्र को गायब करने का आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.