फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- थाना लाइनपार क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जब थाने के दरोगा और सिपाही ने ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगाई तो चालक ने बीच सड़क पर इनको टक्कर मारते हुए हवा में उछाल दिया। रविवार की अलसुबह आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना लाइनपार क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात को एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाकर अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा था। पुलिस द्वारा पीछा करने पर अवैध खनन की मिट्टी को चालक ने स्टेशन रोड फैला दिया और पुलिस की घेराबंदी से बचने को ट्रैक्टर को लाइनपार थाने की ओर दौड़ा दिया था। थाने के दरोगा और सिपाही ने बाइक से आगे पहुंचकर रेलवे पुल के पास एक साथ दो बेरीकेडिंग बीच सड़क पर लगा दिए लेकिन ट्रैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.